उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही मजदूर भरी अन्यत्रित पलटी टैंपो लगभग 10 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मच गई चीख-पुकार। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट घायल मुन्नेश )
( वाइट चिकित्सक )
( थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही मजदूर भरी अन्यत्रित पलटी टैंपो लगभग 10 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मच गई चीख-पुकार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तफाबाद रोड स्थित गाॅव सोभनपुर के समीप स्टेशन से फरिहा जा रहे मजदूरों से भरा ओटो अनियंत्रित होकर कार से टकराता हुआ पलट गया। जिससे उसमे ंबैठे दस मजदूर घायल हो गये। जिन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है बतातें चले कि फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर कुछ मजदूर कार्य करते है। जिसमें गाॅव इटारी थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद के मजदूर कार्य करने आते है। वह रोजाना की भांति टैम्पों से अपने घर इटारी जा रहे थे जैसे ही उनका टैम्पो जैसे ही मुस्तफाबाद रोड स्थित सोभनपुर के समीप पहुॅचा ही था कि अनियंत्रित होकर कार से टकराता हुआ पलट गया। जिससे टैम्पों में बैठे दस मजदूर घायल हो गये। कुछ ही देर में आस पास के लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। वहीं घायलों ने अपने नाम राजवीर, महेश, प्रदीप, मानिक, कुंवरपाल, जसराज, नेकपाल, मुन्नेश, केशवदेव तथा सतेन्द्र निवासी गाॅव इटारी थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद बताया। पुलिस ने सभी घायलो को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाॅ उनका उपचार जारी है।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
