बोकारो सिटी थाना रात को तैयारी सुबह गायब सवारी भाजपा नेता लक्ष्मण नायक स्थित आवास में रात को खड़ी स्कार्पियो गाड़ी को अज्ञात चोरों ने दिया अंजाम । ( ताज कुरैशी की खास रिपोर्ट झारखंड )


( बोकारो सेक्टर 12A स्थित आवास से भाजपा नेता लक्ष्मण नायक की स्कॉर्पियो चोरी )
बोकारो: भाजपा नेता सह बोकारो जिला 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक के बोकारो सेक्टर 12A स्थित आवास में खड़े स्कॉर्पियो संख्या जेएच 09 एबी 8079 की चोरी बीते रात अज्ञात चोरों ने की। चोरी की घटना का आवेदन बोकारो सिटी थाना में दर्ज करायी गई। बोकारो पुलिस जांच में जुटी।भाजपा नेता लक्ष्मण नायक ने बताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव काशीपुर विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद पार्टी के निर्देश पर बर्दमान जिले में प्रचार करने के लिए जाने की तैयारी थी। गुरुवार रात को स्कॉर्पियो में समाग्री से सुसज्जित होकर सुबह बर्दमान जाना था। सुबह देखा तो स्कार्पियो अपनी जगह पर मौजूद नही था। कहा कि कही न कही वाहन चोरी की घटना पर लगाम लगाने में बोकारो प्रशासन विफल है। वही बोकारो जिला तैलिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सहदेव साव व सचिव विनेश नायक ने चोरी की घटना को शर्मनाक बताया और प्रशासन से अतिशीघ्र स्कार्पियो बरामद करने की बात कही।
