उत्तर प्रदेश औरया अजीतमल तहसील में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में दिए गए आश्वासन पर सुनवाई न होने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( बाइट- एसडीएम संध्या शर्मा )
( अजीतमल तहसील में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में दिए गए आश्वासन पर सुनवाई न होने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल तहसील में विगत पूर्व में दिये गये ज्ञापन में कोई सुनवाई न किये जाने व झूठे आस्वासन के विरोध में संगठन ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का फैसला लिया है। राशन कार्ड धारकों को कार्ड में अवैध यूनिटों को राशन कार्ड से हटाये जाने के सम्बंध में शिकायत कर्ता ने शिकायत दी। बच्चों को और महिलाओं को आंगनबाड़ी का राशन/पुस्टाहार वितरण न किए जाने की शिकायत की गई। वर्तमान में धान की में सिचाई की अधिकता को देखते हुए नलकूप पर बिजली काट दिये जाने के सम्बंध में शासन व प्रसाशन किसानों की मांगों पर जब तक उचित कार्यवाही नहीं करता तब तक भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) संगठन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर ताराचंद, सुभाष , मानसिंह, श्रीराम, अरविंद, प्रमोद कुमार, चंद्रभान, उमाशंकर, अमित कुमार , इकनाल खां , कुवरसिंह, वीरेंद्र भारत सिंह आदि किसान नेता व किसान, नगर वासी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
