सहारनपुर कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी की गई 01 स्कूटी बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी की गई 01 स्कूटी बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर कोतवाली नगर प्रभारी नीरज सिंह की पुलिस टीम ने आज एक चैकिंग के दौरान वाहन चोर को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफ़लता हासिल की है।आपको बता दें,कि नगर कोतवाल नीरज सिंह की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर एवम नवाबगंज चौकी प्रभारी अवशैष भाटी अपनी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल दिनेश भाटी,कांस्टेबल अनुज पाल एवम सुभाष के साथ यहां पुल जोगियान से श्रीराम चौक के रास्ते पर दुपहिया वाहनों की चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक एक स्कूटी सवार पुलिस टीम को देखकर जैसे ही स्कूटी सहित उल्टा भागा,तो चौकी प्रभारी अवशैष भाटी को शक हुआ,तो पुरी पुलिस टीम ने इसका पीछा करते हुए श्रीराम चौक के पास इसकी घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।पकड़े गये इस शातिर वाहन चोर फेज पुत्र शाहिद निवासी नूर बस्ती के सामने वाली गली नम्बर-14 ने पुलिस टीम को बताया,कि उसने यह स्कूटी जिसका नम्बर यूपी-11 बीडी 9364 लिंक रोड से चुराई थी,जिसका मुकद्दमा पहले ही नगर कोतवाली में पंजीकृत हैं।पकड़े गए वाहन चोर को जेल भेज दिया गया है।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!