मऊ जिलाधिकारी द्वारा घोसी विधानसभा के उप चुनाव में पोलिंग पार्टियों EVM पेटियों के साथ किया गया रवाना पूरे प्रदेश की टिकी नजरे। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी द्वारा घोसी विधानसभा के उप चुनाव में पोलिंग पार्टियों EVM पेटियों के साथ किया गया रवाना पूरे प्रदेश की टिकी नजरे )
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट होने वाले उपचुनाव पर पूरे देश की नजरें टिकी है।मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान होगा। 239 मतदान केंद्रों पर 455 बूथ बनाए गए हैं।आज सोमवार कलेक्ट्रेट भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। बता दें कि घोसी उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा बन गया है। घोसी उपचुनाव को एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है।मतदान से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग में एक दूसरे पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।सपा ने भाजपा पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कहते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। घोसी विधानसभा में कल मंगलवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है।दो जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। मतदान कराने के लिए 591 कंट्रोल यूनिट, 591 बैलेट यूनिट और 630 वीवी पैट की व्यवस्था की गई है। इनमें से 455 ईवीएम और वीवी पैट बूथों के लिए हैं।प्रत्येक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास दो-दो ईवीएम एवं वीवी पैट का सेट रहेगा, जबकि शेष रिजर्व में रहेंगी। मतदान में 2002 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक शामिल किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि मतदान को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों/समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यदि किसी विद्यालय में मतदान दिवस को पठन-पाठन आदि गतिविधियों का संचालन किया जाता है, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने चुनाव को लेकर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में विधानसभा घोसी निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी कारखाने, दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी उपचुनाव से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टेलीफोन नंबर 0547-2990901, 0547-2221565, 0547-2224117 और 0547-2970160 पर निर्वाचन संबंधित सूचनाएं और शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )
