उत्तर प्रदेश औरया थाना अजीतमल क्षेत्र में विगत दिनों हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान पुलिस पर फायर कर भाग रहे अभियुक्त की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना अजीतमल पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान पुलिस पर फायर कर भाग रहे अभियुक्त की हुई मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार)

उत्तर औरैया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में चलाए जा अभिमान मेंअजीतमल कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को एक हत्यारोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। हत्यारोपित ने महिला की हत्या की थी। बीते 1 सितंबर को बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर में हाइवे से 100 मीटर दूर कब्रिस्तान के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। साड़ी पहने हुए महिला के गर्दन में साड़ी का फंदा था। चेहरे पर खून लगा था। पैर में बिछिया पायल आदि श्रंगार का सामान पहने थी। पास ही खुला हुआ पर्स पड़ा था । श्रृंगार के सामान के साथ ही आपत्तिजनक सामग्री और 220 रुपए बरामद हुए थे। पुलिस ने आसपास जनपदों सहित पड़ोसी प्रदेशों में भी तलाश के लिए महिला की फोटो भेजकर चस्पा करवाई थी। ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। शव को 72 घंटे के लिए शिनाख्त कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस रखा था। पुलिस सीसीटीएनएस, सर्विलांस आदि के माध्यम से हत्यारोपी तक पहुंचने और महिला की शिनाख्त में जुटी थी ।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि कुछ नंबर मध्य प्रदेश के वीटीएस पर आए थे। जिससे मध्य प्रदेश से संपर्क किया गया। पुलिस गश्त के दौरान भीखेपुर गांव के पास खंडहर पड़े होटल के पास खड़े एक युवक को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में युवक के सीधे पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा और एक मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद मोबाइल बीते 1 सितंबर को मृत मिली महिला का है। महिला मध्य प्रदेश जिले मुरैना जिला की रहने वाली किरन पत्नी संजू है। आरोपित द्वारा एक बार गलत काम करने के बाद पुनः दोबारा से गलत काम करने के लिए महिला से कह रहा था। न मानने पर साड़ी से गले में फंदा लगाकर कस दिया। जिससे महिला की मौत हो गई महिला के स्वजनों को सूचना दी गई। घायल हुए हत्यारोपी बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला नवीन नगर निवासी शमीम उर्फ कल्लू मंसूरी पुत्र मुदीर खान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे रिम्स सैफई रेफर कर दिया है। आरोपित हाइवे पर एक पेट्रोल पंप के पास टायर पंचर की दुकान किए है।
मौके से अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिन्दा कारतूस व मृतिका महिला का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -=
एसओजी/सर्विलांस प्रभारी प्रवीन कुमार,प्र0नि0 थाना अजीतमल मुकेश बाबू चौहान मय टीम आदि है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!