उत्तर प्रदेश औरया थाना फफूंद क्षेत्र में शराब पीने के बाद आपस में गाली गलौज करने पर एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर किया घायल पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफतार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना फफूंद क्षेत्र में शराब पीने के बाद आपस में गाली गलौज करने पर एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर किया घायल पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेशऔरैया फफूंद कस्बा के अछल्दा चौराह पर दो युवक शराब पीकर कुछ दूर पहुचे तभी आपस मे गाली गलौज करने लगे एक युवक ने पास में लगी फल बेचने वाली ठिलिया से चाकू उठाकर दूसरे युवक को मार दिया जिससे युवक घायल हो गया। झगड़ते देख आस पास के लोग आ गये जिन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया तथा दूसरे युवक को थाने लेकर आई है। थाना क्षेत्र के गांव ममरेजपुर आल (पाता) निवासी धर्म प्रकाश पुत्र महेशचन्द्र फफूंद में बाजार करने आया था, वह अछल्दा चौराह पर स्थित शराब की दुकान से शराब पीने लगा तभी वही पर विष्णु पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मुहल्ला केसरवानी फफूंद भी आ गया उसने भी शराब पी तभी किसी बात को लेकर दोनों लोगो मे कहा सुनी होने लगी उसके वाद दोनों लोग कुछ दूर चले विष्णु ने पास में लगे फल के ठेले से चाकू उठाकर धर्म प्रकाश के सीने मे मार दिया जिससे वह गिर गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग आ गये जिन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुचाया युवक विष्णु को थाने लेकर आई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों युवकों में झगड़ा हो गया था, घायल युवक को अस्पताल भेज दिया है तथा चाकू मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
