उत्तर प्रदेश औरया कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों दबंगों ने एडवरटाइजमेंट की दुकान में घुसकर एक पत्रकार को मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों दबंगों ने एडवरटाइजमेंट की दुकान में घुसकर एक पत्रकार को मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया बीते रविवार को शहर के पॉश इलाका माने जाने वाले आवास विकास कालौनी में एक एडवरटाइजमेंट की दुकान में घुसकर कर्मचारियों एवं यहां उपस्थित एक पत्रकार से बुरी तरह मारपीट करना आरोपियों पर भारी पड़ गया। पत्रकारों का घटना के बाद उमड़े आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही मामले की संगीन धाराओं में न सिर्फ एफआईआर दर्ज की बल्कि कुछ ही घंटों में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी चारू निगम के त्वरित व सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और दबिश के दौरान चार को दबोच लिया तथा अन्य की तलाश मेें जुटी हुई है। जिससे पत्रकारों में भी संतोषजनक स्थिति बनी हुई है।
मालूम हो कि बीते रविवार की शाम करीब 6ः50 को शहर के आवास विकास कालौनी स्थित गणेश एडवरटाइजमेंट पर स्कारपिओ से आये हॉकी डंडों से लेस एक दर्जन बदमाशों से जमकर मारपीट व तोड़फोड़ की थी। दबंगों द्वारा मचाये गये उत्पात के बाद जहां क्षेत्र में दहशत बनी हुई है वहीं कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली से पत्रकारों में असंतोष भी था। जिसके बाद बड़ी संख्या में शहर व जनपद के पत्रकार अपने साथी व अन्य कर्मचारियों पर हुए हमले के विरोध में जिला अस्पताल पहुंचकर विरोधाभास प्रकट करने लगे। जिस पर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई और खुद एसपी चारू निगम अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल लेते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनपर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं कोतवाली में संदीप शुक्ला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनू तिवारी, पिंकू तिवारी, राजन तिवारी, गोपाल तिवारी व रोहित तिवारी समेंत 5 नामजदों के अलावा 5-6 अज्ञात लोगों पर मारपीट व रंगदारी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। इधर एसपी द्वारा गठित की गई सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर ताबड़तोड़ दबिशें देती रही। जिसके बाद पुलिस ने सोनू तिवारी, पिंकू तिवारी, गौरव दोहरे व रिंकी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जिला जेल इटावा भेज दिया गया। इसके अलावा पुलिस अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिशें दे रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने ब्रम्हनगर चौकी इंचार्ज शशिधर त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
