उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक काव्य मंजूषा के नाम से काव्य संकलन का किया गया विमोचन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक काव्य मंजूषा के नाम से काव्य संकलन का किया गया विमोचन )
उत्तर प्रदेश औरैया शिक्षक बहु आयामी प्रतिभा के धनी होते हैं। पठन पाठन और लेखन शैक्षणिक कार्य को और सुगम बनाता है। इस वर्ष शिक्षक दिवस पर शिक्षक काव्य मंजूषा के नाम से काव्य संकलन का विमोचन जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह व बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान अर्जन करने में सहायक होती हैं। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी को यह कार्य करने की बधाई दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने आगे भी इस तरह की कार्यों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। विभाग में विभिन्न अवसरों पर कविता व लेखन कार्य को बढ़ावा देने के लिए परियोजना के निर्देशानुसार कई कार्यक्रम कराए जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पुस्तक में नवाचार के तहत विभागीय योजनाओं और विद्यार्थियों के स्तर को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर बाल गीत भी सम्मिलित किए गए हैं। इस पुस्तक में अध्यापक निर्मल पांडेय , गुंजन शुक्ला, रश्मि, अरुण कुमार दीक्षित, सुनील कुमार, अखिल कुमार, योगेश बाबू दीक्षित, सपना सिंह, शिवकांत व प्रशांत अवस्थी की रचनाएं सम्मिलित हैं। पुस्तक की संकल्पना व संपादन का कार्य शिक्षक प्रशांत अवस्थी ने किया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
