अलवर थाना राजगढ़ क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत परिजनों ने ससुरालजनो पर हत्या का लगाया आरोप। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट-उदयसिंह मीना डीएसपी )

( थाना राजगढ़ क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत परिजनों ने ससुरालजनो पर हत्या का लगाया आरोप। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बैरेर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार रैणी क्षेत्र अमरपुरा गांव निवासी देशराज मीना पुत्र सुगन्या राम मीना ने रिर्पोट पेश कर बताया कि उसकी छोटी बहन गौरन्ती मीना (22 वर्ष) का विवाह 2021 में बैरेर निवासी शिवराम पुत्र कैलाश चन्द मीना के साथ हुआ था। रिर्पोट में बताया कि उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर उसके ससुर कैलाश चन्द, सास मिश्रो देवी, जेठ दिनेश, हुकमचन्द, जेठानी राजन्ती, मनीषा, रामौतार व पति शिवराम परेशान करते थे। करीब सात आठ दिन पूर्व में उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। गुरुवार को उसकी बहन गौरन्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। तथा पूरी तरह से हत्या का मामला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली की बैरेर गांव में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले राजगढ़ चिकित्सालय की सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!