राजस्थान अलवर जिले में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर वर्षो से कार्यवाहक प्रधानाचार्य के बिगड़ैल बोल अध्यापक ने प्रधानाचार्य पर लगाए सफाई न कराने का आरोप। (अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

बाईट :- 2 मुरारी लाल मीणा
गणित व्याख्यता, रा. उ.मा. वि. बारा लक्ष्मणगढ़ (अलवर) )
( बाईट :- 1 मधुबाला गुप्ता
कार्यवाहक प्रधानाचार्य, रा. उ.मा. वि. बारा लक्ष्मणगढ़ (अलवर )
( अलवर जिले में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर वर्षो से कार्यवाहक प्रधानाचार्य के बिगड़ैल बोल अध्यापक ने प्रधानाचार्य पर लगाए सफाई न कराने का आरोप )
अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड के गाँव बारा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर वर्षों से लगे कचरे के ढेर ने वातावरण को दूषित कर रखा है,। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को खासी परेशानी हो रही है। स्कूल प्रशासन से समस्या की जानकारी लेने पर अनेकों मामले निकल कर सामने आये हैं। स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाचार्य से कचरे के ढेर की समस्या निस्तारण के लिए उपखण्ड या जिला प्रशासन को सूचित करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने लापरवाही बरतते हुए कहा कि हमारे पास किसी की लिखित में शिकायत नहीं मिली है इसलिए आगे भी उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया है। वहीं कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वो तीन साल से स्कूल के सामने लगे कचरे के ढेर को देखती आ रही हैं। लेकिन फिर भी इसे अनदेखा कर लापरवाही बरती जा रही है। दूसरी तरफ कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया है। कि स्कूल टाइम से पहले ही स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर निकल जाते हैं, उन्होंने अपनी ओर से कहा है कि कार्यवाहक हूँ इसलिए स्टाफ सहयोग नहीं कर रहा है। वहीं स्टाफ के एक अध्यापक ने बताया है कि स्कूल की बाहरी दीवार को एक ट्रक ने छतिग्रस्त कर दिया है, लेकिन पांच महीने से अभी तक दीवार को दुरुस्त कराने का कार्य नहीं करवाया गया है। जिसके कारण किसी दिन स्कूली बच्चों के साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। वहीं इस दौरान स्टाफ के अध्यापक एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते देखे गए।

(अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )
