सुल्तानपुर थाना कुड़वार क्षेत्र किराना व्यापारी को बाइक सवार अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हुए फरार युवक के बाए हाथ में लगी गोली गम्भीर रूप से हुआ घायल मौके पर पहुंचे पुलिस व आलाधिकारी जांच में जुटी है पुलिस। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( थाना कुड़वार क्षेत्र किराना व्यापारी को बाइक सवार अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हुए फरार युवक के बाए हाथ में लगी गोली गम्भीर रूप से हुआ घायल मौके पर पहुंचे पुलिस व आलाधिकारी जांच में जुटी है पुलिस )
उत्तर प्रदेश सुलतानपुर कुड़वार किराने की दुकान बंद कर रहे व्यापारी से जबरन दुकान खुलवाकर आरोप के अनुसार चार अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।जानकारी मिलते ही परिजन लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुचे जहां मौजूद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपापुर मोड़ भदहरा गांव से जुड़ा है।जहाँ बांसी गांव निवासी विजय कुमार जायसवाल(32)पुत्र दिनेश जायसवाल की जायसवाल ब्रदर्स एंड जनरल स्टोर के नाम से किराने की दुकान है।शुक्रवार देरशाम करीब पौने नौ बजे दुकानदार विजय कुमार जायसवाल दुकान बंद ही कर रहा था।तभी चार लोग अपाची गाड़ी से गमछे से मुंह ढककर पहुचे और जबरन दुकान खुलवाकर सामान लेने लगे।इसी बीच व्यापारी व उन लोगो मे किसी कहासुनी के कारण बदमाशों ने व्यापारी युवक पर फायर झोंक दिया।गनीमत यह रही कि गोली युवक के बाएं हाथ मे लगी।हल्ला गुहार सुनते ही अगल बगल के लोग दौड़े तो चारो बदमाश बाहर दो फायर करके कुड़वार सुल्तानपुर मार्ग से सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले।घायल युवक के छोटे भाई कुलदीप जायसवाल ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलते ही परिवारीजन व बगल के सुरेंद्र कुमार मौर्य मौके पर पहुचे।और व्यापारी को घायल अवस्था मे लेकर जिला अस्पताल गए।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल, सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर नमूने एकत्रित किये।वही डॉग स्क्वायड भी बदमाशो की तलाश में लगी हुई है।एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित अन्य टीमें लगा दी गई है।जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।वही घटना के सम्बंध में अभी तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी सहित आलाधिकारियों ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
