हापुड़ थाना बहादुरगढ क्षेत्र रात में चोरी कर छत पर से भाग रहे युवक की हाईटेंशन लाइन टकराने से हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( थाना बहादुरगढ क्षेत्र रात में चोरी कर छत पर से भाग रहे युवक की हाईटेंशन लाइन टकराने से हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी )

उत्तर प्रदेश के हापुड़ बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के धौलाना इलाके से हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में चोरी करने आए चोर की छत के ऊपर गुजर रही 11 हजार लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पास चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।चोर की पहचान जेब में मिली आईडी से हुई है।इब्रहिम पुत्र अफसर मोहल्ला भद्रान गांव देहरा का निवासी है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैटी के रहने वाले जावेद ने बताया कि वह पिछले सात साल से शेखपुर खिचरा की नियाज कालोनी में अपना मकान बनाकर पत्नी और बच्चे के साथ रहता है। वह यूपीएससी स्थित एक फैक्टरी में एक ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर है। जावेद ने बताया कि शनिवार रात में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मकान के एक हिस्से में बने कमरे में सोया था। मकान का मेन गेट बंद था। सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी शमां परवीन की आंख खुली तो उसने देखा कि कमरे के दरवाजे खुले हैं। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है।इसके बाद वह मकान की छत पर गई तो देखा कि एक युवक वहां पड़ा है। घबराई पत्नी नीचे आई और उसे जगाया और सारी घटना के बारे में बताया।वह छत पर जाकर देखा कि एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है।इसके बाद पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों को अवगत कराया। जावेद ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार मोबाइल, घड़ी, सोने और चांदी के आभूषण, 25 सौ रुपए और एक आईडी बरामद हुई है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। आशंका है कि भागते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट होगा |

( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!