इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र मे विगत दिनों डिलेवरी कराने आए युवक की हुई हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान एक महिला सहित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( थाना सिविल लाइन क्षेत्र मे विगत दिनों डिलेवरी कराने आए युवक की हुई हत्या का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान एक महिला सहित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में अपनी पत्नी की डिलीवरी करने आए युवक की ससुर साली और उसके पति ने मिलकर हत्या कर दी। रोशनी पत्नी प्रमोद उर्फ बंटू अपनी पत्नी की डिलीवरी करने नौगांव थाना चित्रहाट जनपद आगरा से जिला अस्पताल इटावा आया हुआ था 8 तारीख को अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था देर रात पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया वहीं पहले से नाराज चल रहे रोशनी के जीजा और उसके पिता और बड़ी बहन ने मिलकर चाय के बहाने प्रमोद को बुलाया था वही अपनी फोर व्हीलर में बैठ कर प्रमोद उर्फ बंटू को चाय के बहाने लेकर गए हुए थे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूतन चौकी क्षेत्र में प्रमोद की हत्या कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है जिस्म की रोशनी का जीजा पप्पू उसकी बड़ी बहन वह उसके पिता शामिल है जिला अस्पताल रोशनी से बात करने पहुंचे इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला से बातचीत की रोशनी की हालत को देखते हुए अभी उसको उसके पति की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दि है पत्नी रोशनी ने अपने जीजा पर आरोप लगाया है कि वह हमारी शादी से खुश नहीं थे रोशनी और प्रमोद ने अपने घर से भाग कर शादी की हुई थी इसी बात से नाराज पिता और जीजा पप्पू ने प्रमोद को चाय के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी है पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही प्रमोद के परिजनों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है पुलिस ने परिजनों के आधार पर मामले की जानकारी कर मुकदमा दर्ज करने में जुटी हुई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बात करते हुए बताया कि हत्या की सूचना कल रात में ही मिल गई थी इसके आधार पर तीन लोगों को विरासत में पूछताछ के लिए लिया गया था तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है तीनों को जेल भेजा जा रहा है इनके पास से एक जाइलो गाड़ी भी बरामद हुई है।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!