उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना खागा कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के 01 बोलेरो गाड़ी 01 अवैध असलहा व मास्टर चाबी बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार की खास रिपोर्ट )

( थाना खागा कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के 01 बोलेरो गाड़ी 01 अवैध असलहा व मास्टर चाबी बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर सानी गांव के जंगल से खागा कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को चोरी की एक बोलेरो तमंचा व मास्टर चाबी के साथ किया गिरफ्तार बताते हैं कि बीते दिनों खागा कोतवाली क्षेत्र के विजयनगर से एक बोलेरो गाड़ी चोरी हुई थी जिसके बाद सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय देवी दयाल निवासी विजयनगर किशनपुर रोड के रहने वाले युवक ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसको लेकर पुलिस ने कई टीमें लगाकर मामले के खुलासें पर जुटी हुई थी तो वही मुखबिर की सटीक सूचना पर खागा कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर आशु उर्फ अंशुमन पुत्र सुनील कुमार 26 वर्ष निवासी बिलगांव थाना सजेती जनपद कानपुर तथा पंकज उर्फ अनिरुद्ध यादव पुत्र रतिराम यादव 30 वर्ष निवासी पटेल नगर थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से चोरी की गई बोलेरो एक तमंचा व कारतूस तथा मास्टर चाबी बरामद कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया है वही बताते हैं कि यह दोनों शातिर चोर हैं मास्टर चाबी लगाकर गाड़ियां चोरी किया करते थे तो वही आज पुलिस ने दोनों सातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

( राजकुमार की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!