सहारनपुर थाना मंण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना मंण्डी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
सहारनपुर थाना मण्डी क्षेत्र में नशा कारोबारियों,शराब तस्करों,गुंडे माफियाओं, रेपकांड में लिप्त एवम हत्याकांडो का जोरदार खुलासा करने वाले एवम जिले के सबसे तेज तर्रार इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीमो का छोटे बड़े अपराधियों जोरदार चाबुक लगातार जारी है।कल भी उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए एक धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी की।आपको बता दें,कि अभियुक्त अमजद पुत्र इरफान निवासी मेहंदी सराय आईपीसी की धारा 420/406/504/506 एवम 323 में निरूद्ध होने के बाद से ही फरार चल रहा था,जिसे धर्मेन्द्र सिंह की पुलिस टीम ने रायवाला मार्केट से उस समय पकड़ा,जब अमजद पुलिस टीम को देखते ही कपड़ा मार्केट में जा घुसा,लेकिन साहसिक एवम सक्रिय पुलिस टीम ने इसका पीछा करते हुए इसे रायवाला कपड़ा मार्केट से पकड़ लिया।जिसे कल ही जेल भेज दिया गया था।आपको बता दें,कि यह वही धर्मेन्द्र सिंह है, जिन्होंने थाना सरसावा में अपनी तैनाती के दौरान सरसावा क्षेत्र में पनप रहे अपराध जैसी दीमक को जमींदोज कर कस्बा सरसावा वासियों के दिलों में एक नई पहचान बनाई थी,और यही कारण है,जो आज भी कस्बा सरसावा की जनता इन्हें याद करती है।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
