उत्तर प्रदेश औरया पुलिस द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग बैठक कर आनलाइन साइबर सम्बंधित अपराधों को रोकथाम) बचाव के दृष्टिगत किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरया पुलिस द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों संग बैठक कर आनलाइन साइबर सम्बंधित अपराधों को रोकथाम) बचाव के दृष्टिगत किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया आज के डिजिटल युग में दैनिक क्रियाकलापों से लेकर सरकारी/ प्राइवेट कार्यालयों के कामकाज तक प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में तकनीकी का प्रयोग कर रहा है एवं समय के साथ तकनीकी पर मानव की निर्भरता बढती जा रही है जिसका लाभ उठाते हुए आपराधिक प्रवृति के लोगों द्वारा तकनीकीकरण का गलत प्रयोग भी किया जा रहा है जिसके कारण लोगों को तकनीकीकरण से बहुत से आपराधों/ समस्याओं का सामना भी करना पड रहा है जिसके बारे में साइबर सेल एक्सपर्ट हे0का0 अनुराग मिश्रा व हे0का0 विजय द्वारा द्वारा साइबर जागरूकता कार्यशाला में उपस्थित व्यापारीगणों को विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड व महिलाओं/ बच्चों के साथ होने वाले साइबर अपराधों के बारे में बताया गया एवं साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क रहकर सोशल मीडिया का प्रयोग करने, रुपयों के ऑनलाइन लेनदेन में गोपनीयता बनाये रखने साथ ही किसी भी प्रकार के डिजिटल क्रियाकलाप को सोच- समझकर एवं उसके संबंध में पूरी जानकारी लेकर उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई ।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
