उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा नालबंद चौराहे पर पुलिस सहायता बूथ का फीता काटकर किया गया उद्घाटन। ( रिहान अली की खास रिपोर्ट )

( थाना रसूलपुर क्षेत्र अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा नालबंद चौराहे पर पुलिस सहायता बूथ का फीता काटकर किया गया उद्घाटन )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना रसूलपुर क्षेत्रान्तर्गत नालबन्द तिराहे पर स्थित पुलिस सहायता बूथ के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया गया । पुराने पुलिस सहायता बूथ में सुधार करते हुए उसके क्षेत्र में विस्तार कर उसे पुलिस बल हेतु उपयुक्त बनाया गया । साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस सहायता बूथ में नये सीसीटीवी वॉल का उद्घाटन भी किया गया । सीसीटीवी वॉल से बूथ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को कनेक्ट किया गया है जिससे क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगेगा एवं अपराधियों के मन में भय रहेगा । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, सिटी सर्किल के समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

( रिहान अली की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!