उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य एवं जनसमस्याओं की असुविधा के दृष्टिगत बैठक कर विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी दिए गए सख़्त निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य एवं जनसमस्याओं की असुविधा के दृष्टिगत बैठक कर विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी दिए गए सख़्त निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया जनपद में कराये जाने वाले विकास कार्यों एवं जन समस्याओं के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में किया गया। जिसमें सदर विधायका गुड़िया कठेरिया ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि बेवजह छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को परेशान न किया जाए और उनके साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य को अंजाम दें, जिससे वह परेशान न हो तथा जर्जर/नीचे तारों को समय रहते बदला जाएं जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से आमजन को मिल सके। उन्होंने कहा कि बिल की रीडिंग समय से न मिल पाने के कारण छोटे उपभोक्ताओं को बिल भुगतान करने में समस्या आती है इसमें सुधार किया जाये। विधायक ने यह भी कहा कि अब तक विद्युत करंट से घटनाओं में पीड़ितों को लाभ नहीं मिला है उन्हें कार्रवाई कर लाभ दिलाया जाए। उन्होंने जल निगम द्वारा संचालित हर घर नल से जल के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़कों को पूर्ववत सही न करने तक कार्य का भुगतान न किये जाने को कहा। उन्होंने खुले तारों के स्थान पर सभी जगह केबिल लगाये जाने को भी कहा। उन्होंने सुरान में जल भराव की समस्या से निजात पाने के लिए अधिशाषी अभियंता जल निगम को नाला बनवाये जाने हेतु प्रस्ताव भेजने को कहा। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राजकीय राजमार्ग के निर्माण में डंपरों के आवागमन से लिंक रोड अधिकांशतः क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनके बनाए जाने की जिम्मेदारी निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीडा की है परंतु अभी तक उनके द्वारा कार्य नहीं किया गया है जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संबंधित निर्माण कार्यदायी संस्था को कार्य करने के लिए निर्देशित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्ढा मुक्त का कार्य तेजी के साथ गुणवत्तापरक कराया जाये जिससे पुनः टूटने की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि विद्युत विजिलेंस द्वारा अनावश्यक छोटे उपभोक्ता पर कार्रवाई की जाती है इसमें उन्हें मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और इसके लिए उन्हें बैठक में भी बुलाया जाये। उन्होंने मार्गों के किनारे खड़े बाबुल आदि के वृक्षों द्वारा आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है जिनको समय-समय पर काटकर रास्ता साफ करने को कहा जिससे होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने यमुना पुल का कार्य पूर्ण होने तथा आवागमन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने लेखपालों की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया और आगाह करते हुए कहा कि ड्यूटी को समय के अंतर्गत ईमानदारी से निभाएं जिससे राजस्व संबंधी कार्य के लिए आम आदमी को परेशान न होना पड़े। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि कहीं भी विद्युत संबंधी कोई प्रवर्तन कार्य किया जाए तो अवगत अवश्य कराया जाए जिससे कोई घटना की संभावना न रहे और संभव हो तो निर्धारित वर्दी आदि में पहुंचकर कार्य को अंजाम दें। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बैठक में प्राप्त प्रस्ताव/सुझाव के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्रस्ताव को आमिरजामा पहनाने तथा सुझावों के अनुरूप कार्य कराये जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा साथ ही अनुपालन आख्या से समय रहते अवगत करा दिया जायेगा। बैठक में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार वर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
