उत्तर प्रदेश औरया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गेल पाता प्लांट पर अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु किया गया मार्क ड्रिल रिहर्सल। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गेल पाता प्लांट पर अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु किया गया मार्क ड्रिल रिहर्सल )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद से बनके पुरवा जाने वाले रोड पर गेल पाता प्लांट के समीप गेल इंडिया लिमिटेड पाता, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ कारखाना निदेशालय, डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस ग्रुप एवं म्युचुअल एण्ड पार्टनर के सहयोग से ऑफ साइड इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एमएसओ टैंकर एवं मिनी टैंकर के बीच भिड़ंत दिखाया गया, भिड़ंत के कारण एमएसओ टैंकर की बॉडी से एमएसओ का रिसाव होने लगा। भिड़ंत के कारण एमएसओ टैंकर के चालक को गंभीर चोटें आई। रिसाव के कारण एमएफओ आसपास के नालियों में फैल गया एवं कुछ ही समय बाद ज्वलन स्रोत मिलते ही आग लग गई। सूचना मिलते ही गेल पाता प्लांट में इमरजेंसी साइरन बजा दिया गया एवं कुछ मिनट के अंदर ही गेल पाता प्लांट से आग बुझाने की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई कुछ ही देर बाद एनटीपीसी से भी दमकल की गाड़ियां ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। घटना स्थल पर तुरंत पानी एवं फोम का प्रयोग किया गया जिसमें आग पर नियंत्रण पाया गया तत्पश्चात रिसाव को रोकने के लिए एमएफओ टैंकर पर लीक अरेस्टिंग किट का प्रयोग कर रिसाव को सफलतापूर्वक रोका गया। टैंकर चालक सहित तीन व्यक्ति घायल हुए तथा घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया । इस मॉकड्रिल में गेल इंडिया लिमिटेड पाता, जिला प्रशासन, डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस ग्रुप, एसडीआरएफ एवं म्युच्वल एन्ड पार्टनर के सैकड़ो कर्मियों ने भाग लिया। मॉकड्रिल के समय माइक से ऐलान कर ग्रामीणों तथा दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैस चूल्हा एवं जलती हुई आग को बुझाने के लिए कहा गया। ऑफ साइड मॉकड्रिल के उपरान्त बैठक आयोजित की गई जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने अनुभव साझा करते हुए और बेहतर कार्य किये जाने हेतु सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि ऐसे कार्यों में आपसी समन्वय का महत्व बढ़ जाता है जिसका परिणाम भी बेहतर होता है। इस अवसर जिलाधिकारी ने गेल पाता प्लान्ट का भ्रमण किया। मॉकड्रिल में मुख्य रूप से जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, सहायक निदेशक कारखाना कानपुर नवदीप कुमार श्रीवास्तव, गेल पाता के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, फायर सर्विस औरैया, थाना अध्यक्ष, पाता चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!