उत्तर प्रदेश औरैया भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्रीराम मिश्र जी ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रेमलता मिश्रा जी के साथ लगवाई कोरोना वैक्सीन लगवाने की लोगों से की अपील | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )


( भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्रीराम मिश्र जी ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रेमलता मिश्रा जी के साथ लगवाई कोरोना वैक्सीन )
उत्तर प्रदेश औरैया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ 50 सैयां अस्पताल में पहुंचकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। चिकित्सा अधीक्षक लाखन सिंह की में करोना का टीका लगवाया। उनके साथ वैक्सीन लगवाने वालो में आम जनता के लोग भी शामिल रहे। वैक्सीन लगवाने के बाद जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बिलकुल सुरक्षित है। उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगवाएं और भारत को कोरोना मुक्त बनाए। कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से लड़ाई के लिए वैक्सीनेशन का कार्य तेज हो गया है। मालूम हो कि टीम योगी भी वैक्सीन लेने के लिए आगे आ गई है। यूपी के तमाम मंत्री भी एक-एक करके कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं। उन्होने देश के प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहाकि मेड इन इंडिया वैक्सीन का आना, देश के वैज्ञानिकों के प्रयासों का परिणाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों की सलामती के संकल्प का पुख्ता प्रमाण है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास और सुशासन का प्रामाणिक ब्रांड बन गए हैं। मोदी ने बिना किसी भेदभाव के समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण के संकल्प के जरिये हर जरूरतमंद तक विकास की रोशनी पहुंचाने का सफल प्रयास किया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष के साथ दिबियापुर मण्डल अध्यक्ष जगमोहन सिंह जी साथ दर्जनों अन्य लोगों ने भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जिला अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से श्यामू अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, बल्लू तिवारी एवं अनुराग मिश्रा रजत दिक्सित सहित दर्जनों लोग थे।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
