सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 गौकश वांछित अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना देवबंद पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 02 गौकश वांछित अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे )
सहारनपुर थाना देवबंद की कमान सम्हालते ही इंस्पेक्टर सुबे सिंह व उनकी पुलिस टीम का गौकशो से हुई भीडंत इस आमने सामने की भिड़ंत में पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो वांछित गौकशो को किया गिरफतार।आपको बता दें,कि आज दोपहर थाना देवबंद प्रभारी सुबे सिंह को सूचना मिली,कि एक गौकश शाहिद जो गौकशी में वांछित चल रहा है भायला फाटक के पास से गुजरने वाला है,यह वही गौकश शाहिद है,जो गायों व बछड़ों का कटान कर उनका मीट बाजार में सप्लाई करता हैं, इंस्पेक्टर सुबे सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ भायला फाटक की और भागे पुलिस टीम को नज़दीक आते देख, बदमाश शाहिद पुत्र नसीम निवासी कस्बा देवबंद घबरा गया तथा उसने फाटक से जंगल की और दौड़ लगा दी, लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इसकी घेराबंदी कर पकड़ लिया।यह घटना लगभग 2 बजे की बताई गयी है।इससे पूर्व लगभग 12,45 पर सुबे सिंह को एक और वांछित गौकश हाजी नसीम खुडडावाला पुत्र तोफिक निवासी कस्बा देवबंद को पीडब्लू तिराहे से गिरफ्तार किया गया,हाजी नसीम भी अनगिनत संगीन धाराओं में पहले ही जेल जा चुका है। नवनियुक्त थाना देवबंद प्रभारी सुबे सिंह की इतनी बड़ी कार्रवाई को लेकर कस्बा वासी भी भौचक्के रह गये,और यही नहीं गौ-तस्करी करने वालों में भारी खलबली मची हुई है।हम आपको यह भी बता दें,कि इन दोनों गौकशो की गिरफ्तारी से गौकटान में भी भारी कमी देखने को मिलेगी।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
