उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद तहसील शिकोहाबाद क्षेत्र में हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध प्रदर्शन कर बार एसोसिएशन द्वारा सरकार का पुतला किया गया दहन। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट तहसील शिकोहाबाद के अधिवक्ता )

( तहसील शिकोहाबाद क्षेत्र में हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध प्रदर्शन कर बार एसोसिएशन द्वारा सरकार का पुतला किया गया दहन )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में गुरुवार को हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शिकोहाबाद के बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। दोपहर को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तहसील गेट के बाहर पुलिस प्रशासन व उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। शिकोहाबाद तहसील में बार एसोसिएशन द्वारा हापुड़ की घटना को लेकर धरना दिया गया। जिसमें उन्होंने अपनी मांगें रखी। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होता तब तक यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस अवसर पर काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!