उत्तर प्रदेश लखनऊ आलमबाग वर्षों पुरानी रेलवे कालोनी की छत गिरने से 05 लोगों की हुई मौत मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ टीम। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( आलमबाग वर्षों पुरानी रेलवे कालोनी की छत गिरने से 05 लोगों की हुई मौत मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ टीम )
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग में वर्षो पुरानी बनी रेलवे कालोनी तबाह हो गया परिवार,कंडम घोषित की जा चुकी है कॉलोनी, फिर नहीं करवाया गया खाली एक मकान की गिरी छत। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली कॉलोनी के अधिकतर मकान जर्जर और कंडम घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन ने मकान खाली नहीं करवाए हैं। शनिवार को एक मकान के ढह जाने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया। कॉलोनी में लगभग 200 परिवार रहते हैं। सुबह सफाईकर्मियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने मलबा हटाकर पांच लोगों को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सतीश चंद्र के पिता रामचंद्र पहले रेलवे में थे।रामचंद्र की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी का भी निधन हो गया।सतीश चंद्र को अनुकंपा पर नौकरी मिलने की उम्मीद थी।सतीश अपने परिवार के साथ रेलवे काॅलोनी में रहते थे।सतीश के भाई अमित भी रेलवे में हैं। मरने वालों की लिष्ट,सतीश चंद्र 40,सरोजनी देवी 35,हर्षित 13,हर्षिता 10,अंश 5

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
