उत्तर प्रदेश औरया थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए 06 लोहे एंगल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( थाना अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए 06 लोहे एंगल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री भरत पासवान के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी अजीतमल श्री ललित कुमार के नेतृत्व में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने मुखबिर पर मुकदमा अपराध संख्या 545/23 धारा 379 आईपीसी से संबन्धित अभियुक्त मुंसाद पुत्र मनुआ निवासी चपटा डेरा थाना अजीतमल जिला औरिया को दिनांक 15.09.2023 समय 12.30 बजे चपटा तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 06 अदद लोहे के एंगल बरामद किये गये है बरामदगी के आधार पर धारा 411 आईपीसी का अभियोग पजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. मुंसाद पुत्र मनुआ निवासी चपटा डेरा थाना अजीतमल जिला औरिया
बरामदगी-
चोरी के 06 अदद लोहे एंगल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना अजीतमल-
उ0नि0 सुरेंद्र कुमार सिंह मय टीम

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
