उत्तर प्रदेश सहारनपुर थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए भारी मात्रा में आभूषण बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए भारी मात्रा में आभूषण बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
सहारनपुर थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बीनू सिंह के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीमें लगातार कामयाबी हासिल कर रही है।कल भी थाना प्रभारी बीनू सिंह ने एक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए लाखों के जेवरातों के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफ़लता हासिल की है।आपको बता दें,कि गांव कस्बों में बंद पड़े मकानों की रेकी कर रात में उन मकानों को चोरी का निशाना बनाने वालों की शिकायत बीनू सिंह को मिल रही थी,इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए बीनू सिंह ने एक टीम का गठन कर इन चोरों की तलाश में लगा दी,और यही नहीं स्वयं भी इन चोरों की तलाश में चैकिंग अभियान में जुट गए।थाना प्रभारी बीनू सिंह अपनी पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचरन सिह,सब इंस्पेक्टर विनीत चौधरी, बिजेंद्र कुमार व अन्य पुलिस टीम के साथ सुंदरपुर तिराहे पर चैकिंग पर थे,कि अचानक जंगल के रास्ते निकलते हुए तीनों शातिर जैसे ही सुंदरपुर तिराहे से पर पंहुचे तो पुलिस टीम को इन तीनों चोरो सद्दाम पुत्र रिजवान निवासी ग्राम मुजाहिदपुर थाना फतेहपुर,सागर पुत्र प्रीतम सिह निवासी ग्राम ताल्हापुर एवम विशाल उर्फ खटाई पुत्र सुक्कड़ निवासी जनपद मुजफ्फरनगर की घेराबंदी की और पकड़ लिया तथा इन तीनो चोरों से सख्ती से पुछताछ की गई,तो इन्होंने पुलिस टीम के सामने चोरियों के सभी राज उगल दिये,जिनकी निशानदेही पर इनके पास चोरी के जेवरात 2 सोने की अंगूठी लेडिज व जेंटस की,4 जोड़ी चांदी के बिछुवे,3 जोड़ी चांदी के बिछुवे,2 जोड़े पाजेब,1लोकेट,एक चैन चांदी की व पुरानी करेंसी का 500 का नोट बरामद किया।सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।आपको बता दें,कि इनके पकड़े जाने से गांव कस्बों मे होने वाली चोरियों पर एक बड़ा अंकुश लग सकता है।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
