उत्तर प्रदेश औरया थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र में विगत दिनों हुई चोरी का बड़ा खुलासा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी सिंचाई की मोटर बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र में विगत दिनों हुई चोरी का बड़ा खुलासा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी सिंचाई की मोटर बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया जनपद के थाना ऐरवाकटरा व अन्य थानों पर विगत कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने व संलिप्त अपराधियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री अशोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी ऐरवाकटरा श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में थाना ऐरवाकटरा पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर घटना के अनावरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु इलेक्ट्रॉनिक/मैनुअल साक्ष्यों के माध्यम से घटना में संलिप्त अभियुक्तों की जानकारी प्रदान की जा रही थी कि आज दिनांक 15-16.09.2023 को रात्रिगस्त/चेकिंग के दौरान थाना ऐरवाकटरा पुलिस टीम मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 179/23 धारा 379 IPC से संबन्धित अभि0गण 1. रजनेश पुत्र जयवीर निवासी रघुनाथपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया 2. अजय़ पुत्र महावीर निवासी रघुनाथपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया 3. रामदेव पुत्र ह्रदयराम निवासी रघुनाथपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया को खेत बहद ग्राम बरौनाकला से दिनांक 16.09.2023 को समय करीब 02.20 बजे पुलिस टीम ने आवश्यक घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लिया अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गयी सिंचाई की मोटर तथा अभियुक्त रजनेश एव अभियुक्त अजय के कब्जे से एक -एक अदद नाजायज तमंचा 315 वोर व एक -एक कारतूस 315 वोर बरामद हुआ है । जिसके संबंध में थाना ऐरवाकटरा पर मु0अ0सं0 180-181/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा धारा 411 IPC बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूंछताछ का विवरण- अभियुक्तगणों द्वारा पूंछताछ में बताया गया कि हम तीनों दोस्त है तथा साथ रहते हैं तथा योजनाबद्ध तरीके से सूनसान जगहो/घरों में चोरी करके अपना खर्च चलाते हैं तथा हम तीनों ने मिलकर दिनांक 14.09.2023 को खेत के सिंचाई की मोटर चोरी कर लिया है जिसे बेचने जा रहे है थे प्राप्त पैसों को आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते हैं तथा उन पैसों से अपने शौक पूरे करतें है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. रजनेश पुत्र जयवीर निवासी रघुनाथपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
2. अजय़ पुत्र महावीर निवासी रघुनाथपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया
3. रामदेव पुत्र ह्रदयराम निवासी रघुनाथपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया

बरामदगी-
1. चोरी की सिंचाई की मोटर
2. 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर
3.02 अदद कारतूस -315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- रजनेश
1.मु0अ0स0 – 179/23 धारा 379/411 IPC थाना ऐरवाकटरा औरैया
2. मु0अ0स0 – 180/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा औरैया
3 मु0अ0स0 -33/22 धारा 379/411 भादवि थाना बिधूना औरैया

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- अजय
1.मु0अ0स0 – 179/23 धारा 379/411 IPC थाना ऐरवाकटरा औरैया
2.मु0अ0स0 – 181/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा औरैया
3 मु0अ0स0 -33/22 धारा 379/411 भादवि थाना बिधूना औरैया
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- रामदेव
1.मु0अ0स0 – 179/23 धारा 379/411 IPC थाना ऐरवाकटरा औरैया

गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना ऐरवाकटरा-
थाना प्रभारी ऐरवाकटरा श्री राकेश शर्मा ,उ0नि0 विजय कुमार, हे0का0 विमलेश कुमार, का0 रविकान्त, का0 रुपेश कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!