भदोही थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 03 अवैध असलहा व कारतूस सहित मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 03 अवैध असलहा व कारतूस सहित मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

भदोही थाना ज्ञानपुर पर आवेदक श्री दिन बहादुर बिन्द ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक द्वारा लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि गोयल गली ज्ञानपुर में अज्ञात 04 व्यक्तियों द्वारा मेरा बैग छिनने का प्रयास किये । सूचना पर तत्समय ही अज्ञात के विरुद्ध मु0अ0सं0-172/2023 धारा 394 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई। मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपराधों के रोकथाम व पंजीकृत अभियोगों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर सिहपुर नहर पुलिया के पास से 03 अभियुक्तो 1.गुरु देव गिरि पुत्र चन्द्र गिरि निवासी उमरिया थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही 2. अभिषेक कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी लखनो ज्ञानपुर जनपद भदोही 3. पवन दूबे पुत्र गोला दूबे निवासी लक्ष्मणपट्टी थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा 03 अभियुक्तों के कब्जे से से कुल 03 नाजायज तमंचा व 06 जिंदा कारतूस व बैग छिनने के प्रयास प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच सहित आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने प्रयास किया जा रहा है ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!