उत्तर प्रदेश लखनऊ गोमतीनगर हुसेडिय़ा फ्लाई ओवर से लांग लगाकर महिला ने दी जान लोग बनाते रहे वीडियो आटो चालक ने पहुंचाया अस्‍पताल इलाज के दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद हुई मौत | ( ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट ब्यूरो )

उत्तर प्रदेश लखनऊ गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में कल बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे महिला (35) ने हुसेडिय़ा फ्लाईओवर से कूदकर जान दे दी। नीचे रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ पड़ा देख उसे लोहिया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। उसके पास से एक सुसाइड्नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है।इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार पवन कुमार पटेल ने बताया कि सुसाइड्  नोट में उसने अपना नाम नैना लिखा है। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर 9618211516 भी लिखा है। उस पर फोन किया गया तो वह लग नहीं रहा है। महिला के परिवारीजनों के बारे में अभी तक कुछ जानकारी नहीं हो सकी है। मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस सेल के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के शरीर पर काले रंग का लोवर और काली टी-शर्ट है। उसके परिवारीजनों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसके हाथों की कलाई में ब्लेड से काटे जाने के निशान भी हैं, लेकिन वह पुराने हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर वालों से नाराज होकर वह फ्लाईओवर पर पहुंची थी और छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

 ( ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार पांडे की खास रिपोर्ट ब्यूरो )

Back to top button
error: Content is protected !!