उत्तर प्रदेश आगरा जगनेर में एतिहासिक ग्वाल बाला कमेटी द्वारा हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया गठन। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( जगनेर में एतिहासिक ग्वाल बाला कमेटी द्वारा हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया गठन )

आगरा जिले के ब्लॉक जगनेर ऐतिहासिक ग्वाल बाबा मेला कमेटी की दुर्गा वाटिका में बैठक हुई। जिसमें सास्कृतिक कार्यक्रमो की सूची पर विचार विमर्श किया गया।परिक्रमा मार्ग में सफाई ,बिजली पेयजल कोई व्यवस्थाए नही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूर्णमासी 29 सितम्बर को ग्वाला बाबा मंदिर फूल बंगला व छप्पन भोग का प्रसाद व कीर्तन ,30 सितम्बर को ग्वाल बाबा के चरणों में जिकड़ी प्रतियोगिता ,01 अक्टूबर को फाइनल जिकड़ी प्रतियोगिता, 30 सितम्बर से 02अक्टूबर तक ब्रज की मशहूर नौटंकी ,03 अक्टूबर को रसिया दंगल ,04अक्टूबर को हरियाणा की मशहूर रागिनी, 05 अक्टूबर को देवी जागरण आदि कार्यक्रम होगे। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रबंधक रामकुमार मुखिया, अध्यक्ष संतोषी उपाध्याय, योगेश पेप्सी, हरीओम मंत्री, छत्रपाल प्रधान, राजू राना ,गुड्डू, केशवदेव प्रधान, अन्नू शर्मा, गजेंद्र शर्मा,महेंद्र पाठक,मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!