उत्तर प्रदेश औरया फफूंद क्षेत्र भाग्यनगर सभागार में प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित हुए लोगों को वितरण किए गए स्वीकृति आवास पत्र ग्रामीणों के खिल उठे चेहरे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( फफूंद क्षेत्र भाग्यनगर सभागार में प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित हुए लोगों को वितरण किए गए स्वीकृति आवास पत्र ग्रामीणों के खिल उठे चेहरे )

औरैया फफूँद भाग्यनगर सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास और अल्पसंख्यको को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाना था जिसके लिए ब्लाक के अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद ब्लाक की 73 ग्राम पंचायतों से 114 दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास का पात्र पाया और प्रधानमंत्री आवास के लिए 12 अल्पसंख्यकों को पात्र पाने के बाद ब्लाक प्रमुख पति धीरेंद्र दोहरे ने उन्हें आवास स्वीकृति पत्र सौंपे।स्वीकृति पत्र पाने के बाद दिव्यांगो और अल्पसंख्यकों के चेहरे खुशी से खिल उठे पक्की छत देने के लिए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा किया है। इस दौरान एडीओ पी पी प्रवीण शुक्ला, वरिष्ठ सहायक आवास प्रियंका, युनुस खान, ग्राम पंचायत अधिकारी अंशुल मिश्रा, सुधीर कुमार, नंदराज, जय सिंह, संगीता दोहरे, सुभाष पाल, सतीश कुमार, प्रधान सिम्हारा राजकुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!