चलता-फिरता किला है मुख्‍तार अंसारी की बुलेट प्रूफ एम्‍बुलेंस, यूपी के पूर्व डीजीपी ने खोला राज |

(चलता-फिरता किला है मुख्‍तार अंसारी की एम्‍बुलेंस, यूपी के पूर्व डीजीपी ने खोला राज )

राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल में लाई जाने वाली एंबुलेंस चलता-फिरता किला है। यह एंबुलेंस पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है। एक समय मुख्तार के गुर्गे हथियारों के साथ हर समय इसमें मौजूद रहते थे। उन्होंने कहा कि जेल में निरुद्ध किसी अभियुक्त को निजी एंबुलेंस का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती है। उसके बीमार होने की दशा में जेल की तरफ से मांग किए जाने पर सीएमओ द्वारा एंबुलेंस मुहैया कराए जाने की व्यवस्था है। पूर्व डीजीपी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की अगुवाई वाली सपा सरकार के शासनकाल में मुख्तार को सत्ता का खुला संरक्षण मिला हुआ था। वह अपनी बुलेटप्रूफ एंबुलेंस के आगे-पीछे वाहनों का लंबा काफिला लेकर चलता था। मुख्तार विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के लिए एलएमजी खरीदना चाहता था, क्योंकि कृष्णानंद राय की गाड़ी बुलेटप्रूफ थी। इस गाड़ी को भेदने के लिए एलएमजी ही सक्षम हथियार था।

Back to top button
error: Content is protected !!