उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना टूंडला पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफतार।  ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना टूंडला पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( चरस) बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफतार )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा मादक पदार्थो की बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के निकट पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री उमेश चन्द्र यादव व उ0नि0 जितेन्द्र कुमार मय हमराहीगणो के द्वारा चैंकिंग के दौरान दिनांक 20.09.2023 को निहाल सिंह की पुलिया से छितरई जाने वाले रास्ते से अभियुक्त चन्द्रवीर धाकरे पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला सिरजी थाना बरहन जनपद आगरा उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 550 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई । अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

अभियुक्त का नाम इस प्रकार से है
1. चन्द्रवीर धाकरे पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला सिरजी थाना बरहन जनपद आगरा उम्र 35 वर्ष ।
1. मु0अ0स0 727/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद । अभियुक्त से बरामद
1. 550 ग्राम चरस नाजायज ।

 ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!