सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( शाहबाज खान की खास रिपोर्ट)

( थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 01 चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर में एसएसपी डॉ विपिन ताडा के आदेशानुसार अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना सदर बाजार प्रभारी रमेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में खलासी लाईन चौकी इंचार्ज महिला उपनिरीक्षक लेडी सिंघम श्वेता शर्मा, कांस्टेबल अनुज, अनिल ने लकड़ी के पुल रेलवे लाईन के पास स्थित तिराहे से एक शातिर वाहन चोर परविंदर को गिरफ्तार कर 3 महीने पूर्व घटी बाईक चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक हीरो स्पलेंडर प्लस UP11AK3585 बरामद कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल मैंने व मेरे एक अन्य साथी ने करीब तीन-साढ़े तीन महीने पहले मौहल्ला दुर्गापुरी खलासी लाईन से एक मकान के सामने से चोरी की थी। मैं इसको बेचने की फिराक में ही था कि पुलिस ने आज मुझे पकड़ लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!