उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र डाक्टरों की लापरवाही सामने आई आप्रेशन में लापरवाही बरतने से युवक की हुई मौत परिजनों ने थाने पर शव पर रखकर काटा हंगामा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना फफूंद क्षेत्र डाक्टरों की लापरवाही सामने आई आप्रेशन में लापरवाही बरतने से युवक की हुई मौत परिजनों ने थाने पर शव पर रखकर काटा हंगामा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद नगर के बकरमंडी के पास में डॉक्टर बंगली के नाम से एक डॉक्टर अपनी झोला छाप दुकान किये हुए है। गुरुवार की दोपहर को एक युवक भगन्दर का आपरेशन करवाने के लिए गया हुआ था। आपरेशन करते समय गलत नश कट जाने से खून बन्द नही हुआ।जिससे डॉक्टर ने उसे औरेया के लिए रिफर कर दिया।औरेया ले जाते समय रास्ते मे उसकी मृत्यु हो गई। थाना क्षेत्र के गाँव रोशनपुर निवासी आदेश उर्फ सोनू पुत्र ब्रजेश कुमार दोहरे निवासी रोशन पुर थाना फफूँद खेती किसानी करने अपने परिवार का भरण पोषण करता था।सोनू की एक वर्ष पूर्व शिवानी के साथ शादी हुई थी।सोनू को भंगदर की बीमारी हो गई थी, गुरुवार की दोपहर को सोनू भंगदर की बीमारी का आपरेशन करवाने के लिए फफूंद नगर के बकरमंडी के पास में स्थित बंगाली दवा खाना पर पहुंचा तभी डॉक्टर ने आपरेशन करते समय डॉक्टर से गलत नश कट गई।जिससे उसके खून निकलने लगा, खून ज्यादा निकल जाने से उसकी हालत गम्भीर रूप से बिगड़ गई, तभी डॉक्टर ने उसे औरेया ले जाने के लिए परिजनों से कहा परिजन औरेया ले कर जा रहे थे, तभी रास्ते मे उसकी मृत्यु हो गई।म्रतक के परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो कर शव को लेकर फफूंद थाने पहुच गये।जहाँ पर उन्होंने शान्ति पूर्वक सीओ अजीतमल भारत पासवान को घटना बताई। जिस पर उन्होंने डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही का भरोसा दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के वाद डॉक्टर अपनी दुकान बंद करके भाग गया है। सुरक्षा की दृष्टि से औरैया कोतवाल पंकज शर्मा, अछल्दा इस्पेक्टर मुकेश चौहान पहुच गये थे।


 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!