कौशांबी थाना संदीपनघाट क्षेत्र पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने गंगा में लगाई छलांग मौके पर पहुंची पुलिस पीआरवी के जांबाज सिपाही विजय शंकर ने बचाई जान परिजनों को किया गया सुपुर्द। (अनिल कुमार की खास रिपोर्ट)


( थाना संदीपनघाट क्षेत्र पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने गंगा में लगाई छलांग मौके पर पहुंची पुलिस पीआरवी के जांबाज सिपाही विजय शंकर ने बचाई जान परिजनों को किया गया सुपुर्द )
हर्रायपुर कौशाम्बी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नौगीरा गंगा घाट में घरेलू कलह से नाराज महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी जिससे महिला नदी में डूबने लगी आसपास मौजूद लोगों ने हो हल्ला मचाया मौके पर112 नम्बर के जबाज सिपाही विजय शंकर पांडेय गंगा में कूद गए और कड़ी मशक्कत के वृद्ध महिला को नदी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई जानकारी के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के तलैया टीकुर के रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी दीनानाथ घरेलु कलह से तंग आकर गुरुवार को गंगा नदी में छलांग लगा दी हालांकि महिला को नदी से जिंदा निकाल कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है |
