उन्नाव पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 84,900 सौ रुपए नगदी बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट उन्नाव )

( पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 84,900 सौ रुपए नगदी बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उन्नाव पुलिस और एसओजी टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम का सराहनीय कार्य व्यापारी से हुई लूट का खुलासा उन्नाव पुलिस ने मात्र कुछ ही दिनों कर दिया और लुटेरों के पास से पैसों सहित डायरी बैग मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल बरामद कर ली सारा मामला उन्नाव के गदनखेड़ा बाई पास लखनऊ कानपुर हाइवे के पास का है जहा एक व्यापारी से 14 सितंबर को लूट हुई और व्यापारी को लूटने वाला लड़का व्यापारी की दुकान में ही काम करने वाला मुनीम निकला व्यापारी की दुकान में काम कर रहे लड़के को व्यापारी ने 2019 में दुकान से निकाल दिया था लड़के के मुताबिक वह बेरोजगार हो गया था और पैसों की जरूरत ने उसे लुटेरा बना दिया तभी लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर व्यापारी से लूट को अंजाम दिया लुटेरों की माने तो लूट में 1 लाख रुपए मिले थे जिनको आपस में दोनो ने बाट लिया था और जब दोनो पकड़े गए तो दोनो की जामा तलाशी में 84 हजार 9 सौ रुपए मिले उन्नाव एसपी साहब से विनम्र निवेदन है कि एक ऐसी ही एसओजी की संयुक्त टीम गंगाघाट में भी तैनात कर दी जाय क्यों कि यहां भी चोरियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और चोर मौज काट रहे है |

( सुशील यादव की खास रिपोर्ट उन्नाव )

Back to top button
error: Content is protected !!