गोण्डा कश्यप गोत्र महर्षि कश्यप मुनि जी के जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा के जिला अध्यक्ष द्वारा आरती का किया गया भव्य आयोजन। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

( गोण्डा कश्यप गोत्र महर्षि कश्यप मुनि जी के जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा के जिला अध्यक्ष द्वारा आरती का किया गया भव्य आयोजन )

गोण्डा मेहनवन कश्यप गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप मुनि जी के जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा गोण्डा परिवार के अन्तर्गत नगर इकाई धानेपुर के तत्वाधान में एवं जिलाध्यक्ष कसौधन कमलापति गुप्ता के मार्गदर्शन में भव्य एवं स्मरणीय सामूहिक आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा जनपद गोंडा के जिलाअध्यक्ष कमला पति गुप्ता , नवसृजित नगर पंचायत धानेपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा एवं थाना धानेपुर के प्रभारी उपस्थित रहे। तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष के द्वारा समस्त नगर वासियों के प्रस्ताव पर चेयरमैन प्रतिनिधि मंसाराम वर्मा के समक्ष प्रस्ताव रखकर महर्षि कश्यप मुनि जी की भव्य प्रतिमा नगर क्षेत्र धानेपुर में स्थापित किए जाने के संदर्भ में खुले मंच पर मांग किया, जिस पर चेयरमैन प्रतिनिधि मंसाराम वर्मा ने पूरी निष्ठा पूर्वक उन्होंने यह आश्वासन देते हुए कहा कि हम जल्द ही आपके प्रस्ताव को पारित करेंगे जिस पर उपस्थित बन्धुओं ने खुशी जाहिर किया तथा कार्यक्रम में स्वाजातीय बंधुओ ने अपने अपने विचारों को रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सूर्यकुमार कसौधन तहसील प्रभारी आशीष कसौधन नगर प्रभारी संजय कसौधन नगर अध्यक्ष राम पदारथ कसौधन नगर महामंत्री रामनाथ कसौधन प्रेमचंद लोहिया संजय लोहिया संजय कसौधन श्याम सुंदर कसौधन हजारीलाल मोदनवाल राम रतन कसौधन व्रजनंदन कसौधन सुशील कसौधन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा ) 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!