उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सिरसागंज नगर पालिका के स्वक्ष भारत अभियान के अश्वनी कुमार जैन को मनोनीत किया गया ब्रांड एंबेसडर। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट अश्वनी कुमार जैन )
( सिरसागंज नगर पालिका के स्वक्ष भारत अभियान के अश्वनी कुमार जैन को मनोनीत किया गया ब्रांड एंबेसडर )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर पालिका परिषद, सिरसागंज के कार्यालय पर नगर पालिका परिषद सिरसागंज की अध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह, अधिशासी अधिकारी सुश्री सुरभि पाण्डेय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, प्रधान लिपिक निखलेश जैन द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण जन जागरूक अभियान में से एक स्वच्छ भारत अभियान को अग्रसर करने हेतु श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज एवं जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत किया। श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि श्री जैन जनपद में विज्ञान के कार्यो के साथ विभिन्न सामाजिक कार्य पूर्ण निष्ठा एवं परिश्रम के साथ निर्वहन करते हैं। उनके द्वारा पूर्व में भी विद्यालय स्तर एवं जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के माध्यम से स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम जैसे:- स्वच्छता शपथ, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, प्लास्टिक से सम्बंधित कार्यक्रम भी समय समय पर आयोजित किए जाते हैं। अश्वनी कुमार जैन ने समस्त जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह, प्रमुख समाजसेवी डॉ गुरुदत्त सिंह, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, सुश्री सुरभि पाण्डेय, राकेश कुमार, निखलेश जैन एवं समस्त मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए नगर सिरसागंज के समस्त नागरिकों से अपील की है कि आओ मिलकर अभियान चलाएं, सिरसागंज को स्वच्छता में नम्बर एक बनाएं। इस अवसर पर कु तृप्ति उपाध्याय, मोहित कुमार, शुभम पोरवाल, विनीत सिंह, लल्लू सिंह आदि समस्त नगर पालिका परिषद सिरसागंज स्टाफ उपस्थित रहा।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
