गोंडा मुजेहना ब्लाक के ग्राम पंचायत मूसापुर मार्ग को डामरीकरण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( मुजेहना ब्लाक के ग्राम पंचायत मूसापुर मार्ग को डामरीकरण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन )
गोण्डा मुजेहना ब्लाक के ग्राम पंचायत मूसापुर के खास मजरे मूसापुर में संपर्क मार्ग को डामरीकरण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। ग्राम पंचायत मूसापुर के प्राथमिक विद्यालय छेदाजोत से पीडब्ल्यूडी से सड़क का डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है। आवागमन में परेशानी होती है। उक्त मार्ग पर पूर्व विधायक रामपाल सिंह ने 20 वर्ष पूर्व पत्थर डलवाया था लेकिन उसका डामरीकरण आज तक नहीं हो पाया जिससे गांव तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात में गांव के लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। गांव के लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग पर पत्थर 20 वर्ष पूर्व विधायक रामपाल सिंह ने डलवाया था उसके बाद से उक्त मार्ग का सरकार ने ध्यान नहीं दिया, इससे गांव के लोग परेशान हैं। कई बार बचे हुए कार्यों को पीडब्ल्यूडी से संपर्क मार्ग बनाने के लिए मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के संतोष कुमार मिश्रा, राम पदारत, विजय कुमार, महिलाल, शिवप्रसाद, जनकपता नैना देवी, उषा देवी शोभावती सुधार, विजय कुमार, शिव प्रसाद आदि ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
