उत्तर प्रदेश कानपुर थाना नवाबगंज क्षेत्र मकड़ीखेड़ा में नागरिक सुरक्षा कोर नवाबगंज प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा आपदा से बचाव के दृष्टिगत मार्कडि्ल का आयोजन कर किया गया जागरूक। ( ददन मिश्रा की खास रिपोर्ट )

 

(  कानपुर थाना नवाबगंज क्षेत्र मकड़ीखेड़ा में नागरिक सुरक्षा कोर नवाबगंज प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा आपदा से बचाव के दृष्टिगत मार्कडि्ल का आयोजन कर किया गया जागरूक)

उत्तर प्रदेश कानपुर थाना नवाबगंज क्षेत्र मकड़ीखेड़ा एकलव्य जूनियर हाई स्कूल परिसर में उप नियंत्रक श्री शिवराज सिंह जी के दिशा निर्देशन में नागरिक सुरक्षा को प्रखंड नवाबगंज द्वारा आपदा के दृष्टिगत किया गया मॉकड्रिल। कानपुर नवाबगंज नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारी एंव विद्यालय के प्रबंधक श्री सुखलाल निषाद उपस्थित रहे। वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक एवं प्रखंड के प्रभारी श्री नीरज चक जी, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्री विष्णु कुमार शर्मा जी सहायक उप नियंत्रक श्री गुलाम नबी जी के द्वारा वार्डेनों के सहयोग से गीले कंबल या कपड़े आदि का उपयोग कर पेट्रोल की आग बुझाने, स्ट्रिप पंप से लकड़ी की आग बुझाने, आपातकाल की स्थिति में घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, फायर मैन लिफ्ट, टू-हैंड शीट,मानव बैसाखी, धुआ भरे कमरे से घायलों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, ऊंची इमारत से मोनो लाइन विधि द्वारा चेयर नोट के माध्यम से घायल को इमारत से सुरक्षित उतारना तथा एस्टेचर से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना आदि प्रकार के प्रदर्शन कर किया गया जागरूक। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर के रिज़र्व स्टाफ अधिकारी श्री योगेंद्र कुमार मिश्रा डिवीजनल वार्डन श्री धनंजय नारायण सिंह डिप्टी डिविजनल वार्डन श्री बृजेंद्र कुमार अग्निहोत्री श्री ईश्वर शरण राजकुमार अग्रवाल कृष्ण गोपाल शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्टाफ अधिकारी श्री ददन मिश्रा ने किया। मॉकड्रिल में भाग लेने वाले वार्डन श्री अखिलेश कुशवाहा धर्मेंद्र शुक्ला रत्नेश कुमार श्रीवास्तव संतोष कुमार गुप्ता धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी आयुष मिश्रा दीपक श्रीवास्तव श्याम बाबू अरुण तिवारी बसंत चतुर्वेदी श्रीमती मिथिलेश गुप्ता उषा देवी शिल्पा निषाद आकांक्षा सविता आशीष शर्मा राम किशन सिंह शुभम कुमार सुनील कुमार वैभव जैन जयप्रकाश साहू जितेंद्र सिंह राजेंद्र त्रिवेदी मनोहर पासवान विशाल कुमार शरद चंद गुप्ता अजीत कुमार अवस्थी आदि सहयोग किया। मुख्य अतिथि महोदय एवं अधिकारियों को अंग वस्त्र एवं फूल माला पहनाकर किया गया भव्य स्वागत।

( ददन मिश्रा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!