उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे।  ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 वांछित अभियुक्त को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन पाताल के अन्तर्गत अवैध असलाह रखने वाले अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये थे। चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व तलाश वांछित अपराधीगण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर जनपद फिरोजाबाद के पर्यवेक्षण में थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त व चैकिंग में अभियुक्त सर्वेश कुमार को एक अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सर्वेश कुमार के विरूद्ध थाना बसई मोहम्मदपुर पर मु0अ0सं0 182/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार किए हुए अभियुक्त का नाम बताएं इस प्रकार से हैं
1.सर्वेश कुमार पुत्र रामहरी निवासी ग्राम सीर चन्द्रवार थाना बसई मोहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद ।

अभियुक्त से बरामद
1.एक अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

 ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!