उत्तर प्रदेश औरया थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल व 10,500 रुपए नगदी बरामद कर 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल व 10,500 रुपए नगदी बरामद कर 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा के नेतृत्व में एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना कोतवाली औरैया की संयुक्त पुलिस टीम ने आज दिनांक 23.09.2023 को गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 841/23 धारा 379 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.सुशील कुमार उर्फ रामदास पुत्र हरदयाल दोहरे निवासी अंगुरी थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 46 वर्ष 2.संतोष कुमार पुत्र दर्शनलाल निवासी ग्राम अश्वी थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 32 वर्ष 3.संजय पुत्र रामशंकर निवासी पचलख थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 30 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एकबारगी दविश देते हुए मंगला भट्टा के पास से समय करीब 6:30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मु0अ0सं0 841/23 धारा 379 भादवि0 से सम्बन्धित 10,500 रु0 व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP 77 Y1251 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 411 की बढोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । पूछताछ का विवरण- पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया कि दिनांक 14.09.2023 को हमने पंजाब नेशनल बैंक कानपुर रोड औरैया से एक व्यक्ति को पैसे निकालते देखा था । जो फूलमती मन्दिर के पास ठेले से कुछ सामान लेने लगा तभी हमने मोटर साइकिल की डिग्गी का ताला तोड़ कर पैसों का बैग निकाल कर भाग गये और आपस में बांट लिये । आज बरामद 10,500 रु0 इसी घटना से सम्बन्धित है ।
बिगत दिनांक 15.09.2023 को वादी प्रदीप उपाध्याय पुत्र स्व0 कृष्ण गोपाल उपाध्याय निवासी गोविन्द नगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया द्वारा तहरीर दी कि दिनांक 14.09.2023 को समय करीब 11:45 बजे पंजाब नेशनल बैंक कानपुर रोड औरैया से निकाले पैसे व अन्य सामान मोटर साइकिल की डिग्गी में रखे थे जिसे रास्ते में किसी ने निकाल लिये । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 841/23 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.सुशील कुमार उर्फ रामदास पुत्र हरदयाल दोहरे निवासी अंगुरी थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 46 वर्ष
2.संतोष कुमार पुत्र दर्शनलाल निवासी ग्राम अश्वी थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 32 वर्ष
3.संजय पुत्र रामशंकर निवासी पचलख थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 30 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
1.सुशील कुमार उर्फ रामदास पुत्र हरदयाल
1.मु0अ0सं0 841/2023 धारा 379 भादवि0 थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 188/2019 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना भोगनीपुर कानपुर देहात
2.संतोष कुमार पुत्र दर्शनलाल
1.मु0अ0सं0 841/2023 धारा 379 भादवि0 थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
3. संजय पुत्र रामशंकर
1.मु0अ0सं0 841/2023 धारा 379 भादवि0 थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2.मु0अ0सं0 130/2016 धारा 316/394/411 भादवि0 थाना डेरापुर कानपुर देहात
बरामदगी का विवरण –
1. 10,500 रु0
2. एक अदद मोटर साइकिल UP 77 Y1251 (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
टीम 1- प्रभारी एस0ओ0जी0 उ0नि0 प्रवीन कुमार मय सर्विलांस व एस0ओ0जी टीम।
टीम 2- 1.थानाध्यक्ष कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा 2.उ0नि0 तन्मय चौधरी 3.हे0का0 विनय कुमार 4.का0 अनिल कुमार 5.का0 रवि कुमार 6.का0 विपेन्द्र कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
