उत्तर प्रदेश औरया थाना अजीतमल क्षेत्र आटो चालक की संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( पुलिस अधीक्षक चारू निगम )
( थाना अजीतमल क्षेत्र आटो चालक की संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला शव मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मन्नी लाल उर्फ मुकेश दोहरे पुत्र सतनाम दोहरे उम्र करीब 25 निवासी ग्राम जगदीश पुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिरूहनी शराब ठेके के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज दिनांक 22/23 सितंबर की रात्रि थाना क्षेत्र अजीतमल के भीखेपुर से जुआ मार्ग पर ग्राम बिरहुनी के निकट शराब ठेका के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक औरैया ने बताया कि प्रथम दृश्या युवक ने कोई जहरीले पदार्थ का सेवन किया । उसके मुंह पर कुछ सफेद पाउडर लगा था। और उसके पास से एक जहरीले पदार्थ का पैकेट प्राप्त हुआ। मृतक के पास से उसका ऑटो, मोबाइल, और चप्पल पास में ही मिले।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!