उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण कर गरीबों को हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा | ( अमर सिंह राणा की खास रिपोर्ट बाराबंकी )


( ब्लॉक प्रमुख ने भोजन वितरण कर गरीबों को हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा )
उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने आगरा के कुष्ठ आश्रम में सभी सेवार्थयो को भोजन के पैकेट वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख इन दिनों गरीबों के लिए मसीहा बन गए है। हर संभव मदद कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख की टीम का क्षेत्र के लोगों ने कार्यों की जमकर सराहना की। जानकारी के अनुसार शनिवार को ब्लाॅक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान अपने टीम के साथ आगरा के ताजगंज क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम में समाजसेवी के रूप में सेवार्थयो को भोजन के पैकेट वितरण किए। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन कराते हुए भोजन के पैकेट वितरित किए। वही ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने बताया कि जनता की सेवा के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं। आगे भी जनता के लिए सेवा करता रहूंगा। जानकारी के मुताबिक ब्लाॅक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान ने लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए हर संभव मदद की थी। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को किराया देकर उनके घर तक पहुंचाया। जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा समाजसेवी के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं। पूर्व में जेल में कैदियों को कंबल का वितरण किए थे। क्षेत्र की जनता के लिए भी हर परेशानी में मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। लोगों ने ब्लाॅक प्रमुख के कार्यों की जमकर सराहना की।

( योगेश कुमार पाठक आगरा की खास रिपोर्ट )
