उत्तर प्रदेश औरया थाना बिधूना पुलिस ने मंदिर में विगत दिनों हुई चोरी का किया बड़ा खुलासा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए 11घंटे ,01 मुकुट बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( थाना बिधूना पुलिस ने मंदिर में विगत दिनों हुई चोरी का किया बड़ा खुलासा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए 11घंटे ,01 मुकुट बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री अशोक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बिधूना श्री सत्यप्रकाश के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस टीम ने गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 24.09.2023 को समय करीब 12:30 बजे पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एकबारगी दविश देते हुए अभियुक्तगण 1.धर्मेन्द्र कुमार पुत्र पंछीलाल निवासी रूरूकला थाना बिधूना जनपद औरैया 2.आकाश कुमार पुत्र बृजकिशोर निवासी रूरूकला थाना बिधूना जनपद औरैया 3.रिंकू नागर पुत्र राकेश निवासी रूरूकला थाना बिधूना जनपद औरैया को बृह्मदेव मन्दिर के पास रूरूकला रोड से पुलिस हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से कुल 11 अदद घण्टे व 01 अदद मुकुट सफेद धातु बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 411 भादवि0 में बढोत्तरी कर । गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । दिनांक 22.09.2023 को वादी कुलदीप कुमार पुत्र मुन्नू सिंह निवासी रूरूकला थाना बिधूना जनपद औरैया द्वारा तहरीर दी कि दिनांक 21.09.2023 को रुरुकला शंकर जी के मन्दिर से पीतल के घण्टों को चोरी कर लिया गया है । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 381/23 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया कि दिनांक 21.09.2023 की रात को रूरूकला के मन्दिर से छोटे बडे 9 घण्टे चोरी किये थे इसके अलावा जो भी चोरी की है। धर्मेन्द्र ने की है। धर्मेन्द्र से कडाई से पूछने पर बताया कि रूरूकला मे शंकर जी के मन्दिर व घामा काली देवी मन्दिर से हम तीनो व्यक्तियो न घन्टा चोरी किये थे इससे पहले दलपपुर खेतो के मन्दिर से मैने यह मुकुट व दो घण्टे चोरी किये थे। दलपपुल थाना बेला की चोरी के सम्बन्ध में थाना बेला पर मु0अ0सं0 170/23 धारा 380/457/427 भादवि0 पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1.धर्मेन्द्र कुमार पुत्र पंछीलाल निवासी रूरूकला थाना बिधूना जनपद औरैया
2.आकाश कुमार पुत्र बृजकिशोर निवासी रूरूकला थाना बिधूना जनपद औरैया
3.रिंकू नागर पुत्र राकेश निवासी रूरूकला थाना बिधूना जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र पंछीलाल
1.मु0अ0सं0 170/23 धारा 380/457/427 भादवि0 थाना बेला जनपद औरैया
2.मु0अ0स0 381/23 धारा 379/411 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया
2. आकाश कुमार पुत्र बृजकिशोर
1.मु0अ0स0 381/23 धारा 379/411 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया
3. रिंकू नागर पुत्र राकेश
1.मु0अ0स0 381/23 धारा 379/411 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया
बरामदगी का विवरण –
1. ग्यारह अदद घण्टे
2. एक अदद मुकुट (सफेद धातु)
गिरफ्तार करने वाली टीम- प्र0नि0 बिधूना सत्यप्रकाश सिंह, उ0नि0 श्री उपेन्द्र कुमार शुक्ला, का0 रामरूप, का0 मुकेश कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)
