उत्तर प्रदेश औरया दिबियापुर ज्वाइंट्स ग्रुप आफ शाइनिंग स्टार ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम में गरीब एंव असहाय 15 परिवारों को वस्त्र एंव खाध सामाग्री किए वितरण। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( दिबियापुर ज्वाइंट्स ग्रुप आफ शाइनिंग स्टार ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम में गरीब एंव असहाय 15 परिवारों को वस्त्र एंव खाध सामाग्री किए वितरण )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर जायन्ट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ शाइनिंग स्टार दिबियापुर ने सेवा सप्ताह कार्यकम के समापन पर महान दिवस के रूप मे नगर स्थित काशीराम कॉलोनी में मनाया। शाइनिंग स्टार ने नर सेवा को नारायण सेवा मानते हुए करीब 15 गरीब परिवारों को साड़ी, आटा, तेल, सोयाबीन बडी हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर, नमक इत्यादि की मदद करके उन गरीब असहाय परिवारों के जीवन में खुशियां भरने का छोटा सा प्रयास ग्रुप के द्वारा वितरित किया।ग्रुप के मार्गदर्शक गुरु नारायण अग्रवाल, ग्रुप संस्थापक रितु चंदेरिया व ग्रुप अध्यक्ष अजय गुप्ता लकी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व जायन्ट्स वंदना से कार्यकम का शुभारम्भ किया। प्रशासनिक निदेशक अमित गुप्ता ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल पर ही लाभार्थी परिवारों के साथ सहभोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने दाल बाटी चोखा का लुफ्त उठाया। और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में संजय पाल (ज्वेलर्स )का का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में ग्रुप कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला , उपाध्यक्ष अजय पैराडाइज, संजीव गुप्ता, श्याम वर्मा, मनोज पोरवाल, नितिन गुप्ता, रामू तिवारी, रजत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!