उत्तर प्रदेश औरया बिधूना विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई प्रमुख बाजार में विद्युत पोल गिरने की कगार पर दे रहे मौत को दावत विभाग को अवगत कराने पर अधिकारी बने मूकदर्शक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( बिधूना विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई प्रमुख बाजार में विद्युत पोल गिरने की कगार पर दे रहे मौत को दावत विभाग को अवगत कराने पर अधिकारी बने मूकदर्शक )

उत्तर प्रदेश औरैया के नगर बिधूना में पुरानी बरधाई बाजार स्थित प्राथमिक प्राइमरी पाठशाला की इमारत पर टिका हुआ है विद्युत का पोल और 10 फुट की ही दूरी पर एक दूसरा लोहे का विद्युत पोल बिल्कुल गिरने की अवस्था में विद्यालय की इमारत पर टिका हुआ है जो कभी भी गिरकर बहुत बड़ी जन हानि पहुंचा सकता है जबकि दूसरा पोल जो की लोहे का है काफी पुराना होने के कारण यह जमीन की सतह पर जंग लगकर गिरने की अवस्था में स्थानीय व्यापारियों द्वारा कई बार विद्युत विभाग को ज्ञापन देकर टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है खंबे पर कनेक्शन की केवल लाइन भी झूले जैसी स्थिति में झूल रही है इस प्रकार की स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता की कभी भी कोई भी घटना विकराल रूप ले सकती है इस विद्युत पोल के पास ही ब्रह्मदेव बाबा का खुला हुआ चबूतरा भी बना हुआ है जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष पीपल के पेड़ पर जल एवं पूजा इत्यादि करते हैं ऐसी स्थिति में कोई घटना घटित होती है इसके लिए केवल विद्युत विभाग जिम्मेदार होगा लेकिन जो जन हानि होगी उसको वापस नहीं लौटा लाया जा सके गा। अब समय के साथ देखते हैं की विद्युत विभाग कब अपनी कुंभ करनी नींद से जागेगा इस संबंध में स्थानीय बिधूना व्यापार संगठन अध्यक्ष श्री सुमेंद्र पोरवाल, व्यापारी बिल्लू गुप्ता मोहम्मद रज्जाक, अयोध्या प्रसाद, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनोज पोरवाल ने इस समस्या के विषय में गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!