उत्तर प्रदेश औरया ककोर बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में संकटमोचन महावीरधाम परिसर से हनुमान जी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )



( ककोर बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में संकटमोचन महावीरधाम परिसर से हनुमान जी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब)
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर के ककोर मार्ग पर स्थित संकट मोचन महावीरधाम परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। हनुमान भक्तों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान का रूप धारण किये नन्हे मुन्हे बच्चो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा को लेकर भक्तों में सुबह से ही गजब का उत्साह था। भगवा रंग के कपड़े पहने भक्त नगर के ककोर मार्ग पर संकट मोचन महावीर धाम पर एकत्र होने लगे थे। दोपहर तीन बजे शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा महावीर धाम से पंजाब नेशनल बैंक वाली गली होते हुये ऊंचा टीला, मुरादगंज तिराह, तहारपुर, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, बाबा का पुरवा, मेवातियान, गोविंदगंज, ख्यालीदास तिराह, पाता तिराह, चमनगंज मुख्य बाजार होती हुई वापस संकट मोचन महावीर धाम पहुंची। यात्रा में शामिल हनुमान भक्तों का कई जगह स्वागत किया गया। धार्मिक गीतों पर युवा जमकर झूमते रहे। जय श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। हाथों में भगवा ध्वज लिए युवा शोभायात्रा में शामिल हुए। नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान का रूप धारण करके रथों पर बैठे थे। जो भक्तों का आकर्षण का केंद्र रहे। जिनको देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा में नवीन दीक्षित, अनुराग शुक्ला, शिवम चौबे, हरिओम तिवारी, हिन्दू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा, अश्वनी पांडेय, ओम बाबू तिवारी, सुरेश चंद्र अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, दीपांशु चौबे, विकास मिश्रा, रामजी मिश्रा, कृपा शंकर शुक्ला, छोटे तिवारी, अर्जीत तिवारी, बिटटू, कुलदीप अवस्थी, अंकुर तिवारी, सभासद गौरव राजपूत, अंशु सहित सैकड़ों हनुमान भक्त मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
