सहारनपुर थाना सदर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना सदर पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफतार किया गया सलाखों के पीछे )
सहारनपुर एसएसपी डॉ विपिन ताडा के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना सदर बाजार प्रभारी रमेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मुमताज़ खान, महिला उपनिरीक्षक लेडी सिंघम श्वेता शर्मा उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 253/23 धारा 366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र हुकुम सिंह नि0 ग्राम घसौती थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर शहरी पुलिया कस्बा रामपुर मनिहारान से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )
